जानें चेन्नई की वो खूबसूरत जगहें, जहां एक बार तो घूमना बनता है

 दक्षिण भारतचेन्नई : भारत के सुदूर दक्षिण में स्थित राज्य तामिलनाडू की राजधानी है। कोरोमंडल तट पर बसा यह शहर एक प्रमुख मेट्रोपॉलिटन और कास्मोपॉलिटन सिटी है। चेन्नई को पहले मद्रास के नाम से जाना जाता था। व्यापार, संस्कृति, शिक्षा और अर्थव्यवस्था के नजरिए से इसका दक्षिण भारत के साथ-साथ देश में भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। दक्षिण भारत की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर चेन्नई को जाना जाता है। चेन्नई शब्द की उत्पत्ति तमिल शब्द चेन्नापट्टनम से हुई है। अगर आप भी चेन्नई जाकर उसकी खासियतों से रूबरू होना चाहते हैं तो आज हम आपको चेन्नई के कुछ ख़ास जगहों के बारे में बताएंगे।

कैसे और कब जाएं

गर्मी के समय में चेन्नई का मौसम काफी गर्म हो जाता है। हालांकि ठंड का मौसम काफी खुशगवार होता है। अक्टूबर से फरवरी के बीच चेन्नई घूमने का समय सबसे अच्छा रहता है। हवाई, रेल और सड़क मार्ग से चेन्नई आसानी से पहुंचा जा सकता है।

मरीना बीच

मरीना बीच चेन्नई का एक खूबसूरत तट है। बंगाल की खाड़ी से बना यह समुद्री किनारा शहर के उत्तरी छोर पर बने सेंट जॉर्ज किले के साथ-साथ है। मरीना बीच पर एक्वेरियम देखना मिस न करें। यह भारत का सबसे बड़ा और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री किनारा है।

सैन थॉम कैथेड्रल

सैन थॉम कैथेड्रल चर्च भी लोगों के बीच पॉपुलर है। यह 16वीं शताब्दी की शुरुआत में बना था। यहां के गवर्नमेंट म्यूजियम और नैशनल आर्ट गैलरी को देश के बेहतरीन म्यूजियम्स में से एक माना जाता है, जहां आपको हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म से जुड़ी तमाम चीजें देखने को मिलेंगी।

कपालीश्वर मंदिर

चेन्नई धार्मिक संस्थाओं के लिए भी जाना जाता है। कपालीश्वर मंदिर चेन्नई के उपनगर मलयापुर में बना है। यह मंदिर भगवान शिव और पार्वती को समर्पित है।

सेंट जॉर्ज फोर्ट

यह किला ईस्ट इंडिया कंपनी का व्यापारिक केंद्र था। 150 वर्षों तक यह युद्धों और षड्यंत्रों का केंद्र बना रहा। इस किले में पुरानी सैनिक छावनी, अधिकारियों के मकान, सेंट मेरी गिरजाघर एवं रॉबर्ट क्लाइव का घर मौजूद है।

LIVE TV