जानें कब है रक्षा बंधन, बहनें इस विशेष मुहूर्त में बांधे भाई को राखी

लखनऊ। रक्षाबंधन का पर्व हर वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसलिए राखी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। यह त्यौहार भाई बहनों के प्रेम का त्यौहार है।
इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं और उनकी कलाइयों में राखी बांधती है और उसके बाद भाई अपने बहनों की रक्षा करने का वचन देता है।
यह हिंदुओं में सबसे बड़े पर्व में से एक माना जाता है जो रक्षाबंधन के नाम से जाना जाता है बहनें इस पर्व का इंतजार बड़ी बेसब्री से करती है।


यह एक लोकप्रिय त्यौहार है क्योंकि रक्षाबंधन भाई बहनों के प्यार को और गहरा तथा मजबूत बना देता है। हम आपको बताना चाहता है कि इस बार का रक्षा-बंधन 3 अगस्त को दिन सोमवार को मनाया जाएगा।
इस साल 3 अगस्त को रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है सुबह 9:28 से 21:14 तक है इस बार 12 घंटे का रक्षाबंधन है राखी का पर्व श्रवण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है यह महीना बहुत शुभ माना जाता है।
इसी महीने में भक्त भोले बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं जो कांवर के नाम से जाना जाता है इसी महीने से हिंदू धर्म का पर्व शुरु होती है हर वर्ष श्रावण मास में यह पर्व मनाया जाता है।

LIVE TV