जानें उंगलियों के पर्वत से शुभ-अशुभ संकेत, कही आपके हाथ में तो नहीं हैं ये पर्वत

हथेली की चारों उंगलियों के नीचे चार पर्वत होते हैं। इन चारों पर्वतों से हमारे स्वभाव और भविष्य की कई बातें मालूम की जा सकती हैं। सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। उज्जैन की हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. विनिता नागर के अनुसार जानिए बुध पर्वत से जुड़ी खास बातें…

Ifyouhavesuchamarkinyourpalm
1. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में बुध पर्वत दूसरे पर्वतों से अधिक उभरा हुआ हो तो व्यक्ति लंबे समय तक युवा दिखाई देते हैं। इन लोगों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है।

2. यदि बुध पर्वत पर कोई अशुभ चिह्न जैसे रेखाओं की जाली हो तो व्यक्ति को बुद्धि संबंधी कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

3. उभरे हुए शुभ बुध पर्वत के प्रभाव से व्यक्ति का मानसिक स्तर काफी ऊंचा होता है। इनकी बोलने की शैली बहुत आकर्षक होती है।

4. दूसरे पर्वतों की अपेक्षा बुध अधिक उभरा हुआ दिखाई देता है तो व्यक्ति कुशल प्रबंधक होता है। ये लोग अपनी टीम से बहुत अच्छी तरह काम करवाते हैं।

Video : कन्नौज में अखिलेश लगाएंगे ट्विटर चौपाल, जनता के सवालों का देंगे जवाब.2019/01/11
5. यदि बुध पर्वत दबा हुआ, चपटा दिखाई देता है तो व्यक्ति अंधविश्वासी हो सकता है। ऐसे लोग मूर्खतापूर्ण काम भी कर सकते हैं।

उपाय: अगर किसी व्यक्ति की हथेली में बुध पर्वत अशुभ हो तो उसे गणेशजी की पूजा करनी चाहिए। भगवान गणपति की पूजा से बुध पर्वत के दोष कम जो सकते हैं।

LIVE TV