जानिए होठों पर लिपस्टिक लगाने का सही तरीका, इस तरह नहीं फैलेगी लिपस्टिक

होंठों पर लिपस्टिक न लगी हो तो मेकअप अधूरा रहता है।लिपस्टिक होंठों के बाहर फैल जाए तो मेकअप खराब हो जाता है। तो जानें लिपस्टिक लगाने का सही तरीका।
जानिए होठों पर लिपस्टिक लगाने का सही तरीका, इस तरह नहीं फैलेगी लिपस्टिक

नेहा सुबह बहुत ही अच्छे से तैयार होकर ऑफिस के लिए निकलती है। वह काजल और लिपस्टिक लगाना कभी नहीं भूलती। मगर, जब तक वह ऑफिस पहुंचती है तब तक उसके होठों पर लगी लिपस्टिक फैल जाती हैं और होंठों के कोनों से बाहर आने लगती है। ऐसा क्यों होता है नेहा नहीं समझ पाती। नेहा हमेशा ही अच्छे ब्रांड की लिपस्टिक यूज करती हैं इसके बाद भी लिपस्टिक के फैल जाने से उसे बार-बार टचअप देना पड़ते हैं। ऐसा केवल नेहा के साथ नहीं होता है बल्कि बहुत सारी महिलाएं है जिनके होंठों पर लिपिस्टिक सही तरह से नहीं लगती। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि होंठों पर लिपस्टिक लगाने का सही तरीका क्या है।

Xiaomi ने लांच किया Mi Beard Trimmer, कीमत होगी 1,199 रूपये

होंठों को लिपस्टिक लगाने के लिए तैयार करें

क्या आप होंठों को लिपस्टिक लगाने से पहले तैयार करती हैं? अगर नहीं तो जान लें कि लिपस्टिक लगाने का पहला स्टेप है कि आप अपने होंठों को पहले इसके लिए तैयार करें। इसके लिए आपको सबसे पहले होंठों को एक्सफोलिएट करना होगा। आप टूथब्रश में लिप बाम लें और कुछ देर होंठों को स्क्रब करें। इसके बाद होंठो को वॉश करें और उस पर लिप प्राइमर लगाएं। इससे आपके होंठ हाइड्रेटेड रहेंगे और लिपस्टिक लगाने से सूखेंगे नहीं।

होंठों पर बेस लगाएं

जिस तरह आप चेहरे पर फाउंडेशन का यूज करती हैं ठीक उसी तरह आपको लिपटोन को एक जैसा करने के लिए होठों पर भी फाउंडेशन लगाना चाहिए। आपको अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही फाउंडेशन के कलर का यूज करना चाहिए। आपको ब्रश से होंठों पर फाउंडेशन लगाना चाहिए। इससे आपकी लिपस्टिक ज्यादा देर तक आपके होंठों पर टिकेगी और फैलेगी भी नहीं।

होंठों पर लिप लाइनर जरूर लगाएं

बहुत सारी महिलाएं बिना लिप लाइनर का यूज किए होंठों पर लिपस्टिक लगा लेती हैं। आपको बता दें कि लिप लाइनर आपके होंठों को सही शेप देता है। इतना ही नहीं लिप लाइनर से आपको पूरे होंठों को कवर करना चाहिए। इसके बाद जब आप लिपस्टिक लगाएंगी तो आपके होंठों पर सही तरीके से लिपस्टिक लग पाएगी। आपको उसी कलर के लिप लाइनर का यूज करना चाहिए जिस कलर की लिपस्टिक आप यूज करने जा रही हैं।

आखिर क्यों एक नाग से शादी करना चाहती है ये लड़की, कारण जानकार उड़ जायेंगे होश

लिपस्टिक लगाएं

लिप लाइनर लगाने के बाद लिपस्टिक ब्रश से लिपस्टिक लगाएं। इससे अपने होंठों को पहले शेप दें फिर होंठों के बीच के भाग को भरें। इस बात का ध्यान रखें कि समर सीजन में मैट लिपस्टिक्स बेस्ट रहती हैं वहीं क्रीम लिपस्टिक्स के फैलने का डर बना रहता है। अगर आप क्रीमी लिपस्टि यूज कर ही रही हैं तो आपको उसे लगाने के बाद होंठों पर थोड़ा कॉम्पैक्ट पाउडर लगाना चाहिए।

लिपस्टिक लगाने के बाद अगर आपके के होंठों का शेप सही नहीं आ रहा हो तो उसे कंसीलर से करेक्ट करें। अगर मैट लिपस्टिक आपके होंठों को ड्राय कर रही हैं तो आप अपने होंठों पर लिप ग्लॉस से प्रेपिंग कर सकती हैं।

LIVE TV