जानिए स्किन से जुड़ी हर परेशानी के लिए रामबाण है चुकंदर , ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली : हर लड़कियों का सपना होता हैं की वो खूबसूरत दिखें। वहीं इसके लिए तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। जहां ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट उस समय के लिए त्वचा पर निखार तो ले आते हैं, लेकिन इनके ज्यादा इस्तेमाल से खूबसूरती छिन भी सकती हैं। देखा जाये
तो स्किन के लिए सबसे बेहतर होममेड ट्रीटमेंट है।

CHUKANDAR

आइए जानते हैं चुकंदर से जुड़े कुछ ब्यूटी टिप्स…

क्या स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में स्मिथ नजर आएंगे? जानिए इस पर करण जौहर ने क्या कहा?

बता दें की केमिकल युक्त ग्लॉस और बाम की जगह चुकंदर का इस्तेमाल कर नैचुरल तरीके से अपने होठों और गालों को गुलाबी लुक दें। नैचुरल पींक लिप्स के लिए चुकंदर को कद्दूकस करके धूप में सुखा लें।

 

दो दिन तक धूप लगने पर जब चुकंदर बिल्कुल सुख जाए तो इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में बादाम का तेल मिलाएं। तैयार हुए मिश्रण को एक कांच की बोतल में भर कर रख दें।

रोजाना अपनो होठों और गालों पर इसकी एक बूंद लगाएं और उंगली की मदद से अच्छे से ब्लेंड कर लें। इससे आपके होठ नैचुरल गुलाबी नजर आएंगे।
स्किन के लिए आप जो क्रीम प्रयोग करती हैं उसमें चुकंदर को पीसकर मिलाकर स्किन मास्क तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें।

देखा जाये तो आप डार्क सर्कल से परेशान है तो एक चम्मच चुकंदर के रस में बादाम तेल की 4-5 बूंदें मिलाकर आंखों के आस-पास लगाएं। आधे घंटे बाद फेसवॉश कर लें। वहीं दाग धब्बों के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 5 चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद हल्के हाथों से मसाज कर चेहरे को साफ कर लें।

यह चेहरे पर बढ़ती उम्र की निशानियों को छुपाने में भी कारगर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को गायब करने में मदद करते है। इसके लिए हर रोज चुकंदर के रस को स्किन पर जरूर लगाएं।

LIVE TV