जानिए शीला दीक्षित की लव स्टोरी के कुछ अनसुने किस्से…

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। शनिवार की सुबह उन्हें ओखला के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वहीं राजनीतिक जीवन में शीर्ष पर रहीं और कांग्रेस की पिछली पीढ़ी में एक कुशल प्रशासक, नेता और संगठनकर्ता के रूप में लोकप्रिय रहीं शीला दीक्षित की निजी जिंदगी अलग रहीं हैं।

 

 

आइए जानते हैं शीला दीक्षित की लवस्टोरी इ कुछ अनसुने किस्से-

बतादें की ग्रेजुएशन के लिए शीला दीक्षित ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज में एडमिशन लिया था।प्राचीन इतिहास की पढ़ाई करने के दौरान उनकी मुलाकात विनोद दीक्षित से हुई जो उस समय कांग्रेस के बड़े नेता उमाशंकर दीक्षित के इकलौते बेटे थे।

 

शर्मनाक! शादी का झांसा देकर युवती से किया ये घिनौना काम, बनाया वीडियो

शीला ने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए एक बताया था कि, “हम इतिहास की ‘एमए’ क्लास में साथ-साथ थे। मुझे वो कुछ ज्यादा अच्छे नहीं लगे। मुझे लगा ये पता नहीं वो अपने-आप को क्या समझते हैं। थोड़ा अक्खड़पन था उनके स्वभाव में। एक बार हमारे कॉमन दोस्तों में आपस में ग़लतफ़हमी हो गई और उन्होंने मामले को सुलझाया।

दरअसल विनोद अक्सर शीला के साथ बस पर बैठकर फ़िरोज़शाह रोड जाया करते थे, ताकि वो उनके साथ अधिक से अधिक समय बिता सकें। शीला ने बताया था, ‘हम दोनों डीटीसी की 10 नंबर बस में बैठे हुए थे। अचानक चांदनी चौक के सामने विनोद ने मुझसे कहा, मैं अपनी मां से कहने जा रहा हूँ कि मुझे वो लड़की मिल गई है जिससे मुझे शादी करनी है। मैंने उनसे पूछा, क्या तुमने लड़की से इस बारे में बात की है? विनोद ने जवाब दिया, ‘नहीं, लेकिन वो लड़की इस समय मेरी बग़ल में बैठी हुई है।

वहीं विनोद के शादी के लिए प्रपोज करने पर शीला अवाक् रह गई थीं। उन्होंने उस समय तो कुछ नहीं कहा, लेकिन घर आकर खुशी में ख़ूब नाची थीं। उन्होंने उस समय इस बारे में अपने मां-पिता को कुछ नहीं बताया, क्योंकि वो ज़रूर पूछते कि लड़का करता क्या है? विनोद तब पढ़ रहे थे ऐसे में उन्होंने चुप रहना ठीक समझा।

लेकिन दो साल बाद शीला और विनोद की शादी हुई। शुरू में विनोद के परिवार में इसका ख़ासा विरोध हुआ, क्योंकि शीला ब्राह्मण नहीं थी। विनोद ने ‘आईएएस’ की परीक्षा दी और पूरे भारत में नौंवा स्थान प्राप्त किया। उन्हें उत्तर प्रदेश काडर मिला।

 

 

 

LIVE TV