जानिए वो कौन से वास्तुदोषों को दूर कर सकता है गंगाजल…डरावने सपने हो जाएंगे दूर?

हिंदू धर्म में गंगाजल का बहुत महत्व है. गंगाजल को हम अपने पापों को दूर करने के लिए प्रयोग में लाते हैं. कहा तो जाता है कि गंगा का पानी हमारे सारे पापों को धो देता है. कहते हैं ‘गंगे तव दर्शनात मुक्तिः’ अर्थात निष्कपट भाव से गंगाजी के दर्शन मात्र से जीवों को कष्टों से मुक्ति मिलती है. लेकिन इसका वैज्ञानिक कारण यह भी माना गया है कि गंगा के पानी में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसमें नहाने से कई प्रकार के रोग खत्म हो जाते हैं. साथ ही आज हम आपको बताने वाले हैं कि गंगाजल से कौन से वास्तुदोष दूर होते हैं…

गंगाजल

 

 वास्तु दोष निवारण
यदि घर में वास्तुदोष है और आप उससे परेशान रहते हों तो अपने घर में नियमित गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा नियमित करने से वास्तु दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है और घर पर सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर में गंगाजल का सदैव छिड़काव करना चाहिए।

गृहक्लेश होगा दूर
पारिवारिक सदस्यों में क्लेश रहता है तो प्रतिदिन सुबह सारे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। इस उपाय से घर की नकारात्मकता का नाश होता है और सकारात्मकता का माहौल बनता है।

नजर उतरेगी
यदि किसी व्यक्ति या बच्चे को नजर लग गयी है तो उसे आप गंगा जल के छींटे माँ कर नजर के  दुष्प्रभाव को काफी कम कर सकते है।

डरावने सपने आते हों
यदि आपको या बच्चों को रात में डर लगता हो या खराब सपने आते हों तो हमेशा सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल का छिड़काव कर दें। ऐसा करने से डरावने  सपने इंसान को परेशान नहीं करते हैं।

तरक्की के लिए
यदि वास्तुदोष के कारण आपके घर में परेशानियां आ रही हों तो आप गंगाजल को पीतल की बोतल में भरें और उसे अपने घर की  उत्तर पूर्व दिशा में रख दें। इससे आपकी समस्या जल्द हल हो जाएगी। गंगाजल को हमेशा अपने पूजा स्थल और किचन के उत्तर-पूर्व में रखें। धीरे-धीरे आपको तरक्की और सफलता मिलने लगेगी। जिस घर में गंगा जल रखा होता है वहां सकारात्मक उर्जा का वास होता है। उस घर में सुख समृद्धि पाई जाती है।

रहोगे निरोगी
गंगा जल विज्ञान के लिए भी चमत्कार है क्योकि यह सालों तक बोतल में रहने के बाद भी खराब नही होता। ऐसा माना जाता है जो व्यक्ति रोज गंगा जल पीता है वह निरोगी रहता है और अधिक उम्र तक जीवन व्यतीत करता है।ग्रन्थों में बताया गया है की गंगा जल बुद्धि बढ़ाने वाला और पाचक तंत्र को मजबूत करने की शक्ति रखता है।

ग्रहदोषों से मुक्ति
यदि सोमवार की शिव पूजा में आप शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक करेंगे तो भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न होंगे। और जीवन से सभी विकार नष्ट हो जाएंगे।इसी प्रकार हर शनिवार एक लोटे में साफ जल भरें और उसमें थोड़ा सा गंगाजल डाल लें ये जल पीपल को चढ़ाएं ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

LIVE TV