जानिए रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा में रखें इन बातों का ख़ास ध्यान, पैसों की समस्या से मिलेगा छुटकारा…

नई दिल्ली। रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में भी रविवार को सूर्य पूजा का महत्व बताया गया है। सूर्यदेव को भागवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है इसलिए उनकी पूजा से भगवान विष्णु को भी प्रसन्न करने में मदद मिलती है। सूर्यदेव की पूजा से कुंडली में भी सूर्य का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति की सभी इच्छा और मनोकामना भी सूर्यदेव की पूजा करने से बहुत जल्दी पूरी होती हैं।

 

सूर्य देव

 

 

जानिए रविवार के दिन इस बातो का रखे ध्यान –

 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया शातिर लूटेरा, तमंचा-कारतूस बरामद हुआ !  

1.रविवार के दिन सूर्य पूजा के दौरान व्रत करने का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस दिन का व्रत जीवन को सुख और समृद्धि प्रदान करता है।

2.पौराणिक मान्यताओं के हिसाब से सूर्योदय के वक्त भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य देना चाहिए इसका विशेष महत्व होता है।

3.सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान करने वाले व्यक्ति को आयु, धन,धान्य, समृद्धि, यश,वैभव और सौभाग्य प्राप्त होता है और जीवन दोष मुक्त बनता है।

4.सूर्य को जल चढ़ाते समय उनके मंत्रों का जाप करने से भी व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है और बाधाओं का नाश होता है।

5.रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा के दौरान आदित्य हृदय का पाठ करने से सूर्यदेव को प्रसन्न करने में सहायता मिलती है।

 

LIVE TV