भिंडी की सब्जी अधिकांश लोगों को पसंद होती है पर क्या आप जानते हैं कि भिंडी खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। दरअसल, भिंडी में विटामिन्स, मिनर्ल्स व अन्य पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। भिंडी का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि भिंडी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है।
बता दें की भिंडी का सेवन करने से वजन कम होता है। दरअसल, एक कटोरी भिंडी में सिर्फ 33 कैलोरी होती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा भिंडी का पानी पीकर आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। जहां यह मेटाबॉलिज्म और पाचन क्रिया को दुरूस्त रखता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
वहीं भिंडी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो कि पाचन तंत्र को दुरूस्त रखता है। इससे आप पेट फूलने, पेट में मरोड़ आना, एसिडिटी व डायरिया आदि से आप बचे रहते हैं। इसके अलावा भिंडी में लो ग्लाइसेमिक इन्डेक्स होता है जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है।
दरअसल भिंडी में विटामिन्स ए और सी भरपूर मात्रा में होती है। इसलिए भिंडी का सेवन करने से आंखों की रोशनी सही रहती है। इसके अलावा भिंडी में ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे आंखों की बीमारियों का खतरा कम रहता है।
भिंडी में प्रचूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो शरीर में फ्लूइड के स्तर को बैलेंस करता है।
साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करती है। इसके अलावा अगर आप रोज भिंडी की पानी का सेवन करते हैं तो कई बीमारियों से दूर रहेंगे। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भिंडी खाना काफी फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि भिंडी में फोलेट पाया जाता है जो कि भ्रूण के विकास को गति देता है।
https://www.youtube.com/watch?v=rDy7Si1-0b8