हिंदू धर्म में वैशाख महीने का काफी महत्व माना जाता है। इस महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस तिथि को काफी शुभ माना जाता है।
क्योंकि यह तिथि सालभर में आने वाले 4 अबूझ मुहूर्तों में से एक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं उनका कई गुना फल मिलता है।
जहां इस दिन को दान-धर्म करने के लिए भी श्रेष्ठ माना जाता है। कहा जाता है इस दिन जो भी खरीदारी की जाती है उसका आपको कई गुना फल मिलता है। वहीं ज्योतिषचार्य के अनुसार इस साल आपको अपनी राशि के अनुसार ऐसा क्या खरीदना चाहिए जिससे आपको दोगुना फायदा पहुंचे।
देखा जाये तो इस दिन वृषभ, तुला, मकर और कन्या राशि के जातकों को चांदी के लक्ष्मी-गणेश के सिक्कों की खरीदारी करना शुभ रहेगा।
अक्षय तृतीया के दिन धनु, कुंभ मीन और सिंह राशि के लोगों को सोने के गहने की खरीदारी करना फलदायक साबित होगा।
लेकिन इस दिन कर्क, मिथुन राशि के लोगों को चांदी से बने गहने की खरीदारी करनी चाहिए। जहां अक्षय तृतीया के दिन मेष राशि के जातकों को सोने और तांबे से बना सामान खरीदना अच्छा रहेगा।इस दिन वृश्चिक राशि के लोगों को सोने की खरीदारी करनी शुभ है। साथ ही इनके लिए तांबे के बर्तन खरीदना भी शुभ फल देने वाला साबित होगा।
https://www.youtube.com/watch?v=rDy7Si1-0b8