जानिए भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी सैनिकों की तरह गश्त ड्यूटी करते आएंगे नज़र…

भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अगले दो सप्ताह तक 19 किलो वजन के साथ आम सैनिकों की तरह गश्त ड्यूटी करते नजर आएंगे . वहीं उनकी तैनाती उग्रवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर के आवंतीपोरा में की गई है।

 

 

बतादें कि बुधवार को वह अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम देने के लिए उग्रवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण कश्मीर के आवंतीपोर में तैनात सेना की टुकड़ी में शामिल हुए हैं। वह 15 अगस्त तक अपनी 106 टीए बटालियन (पैराट्रूपर) के साथ रहेंगे।

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल- मुस्लिम महिलाओं को लेकर दिया ये विवादित बयान

जहां अधिकारियों का कहना हैं की ले. कर्नल धोनी बुधवार को यहां पहुंच कर उनकी यूनिट में शामिल होकर ड्यूटी शुरू कर दी है। उनकी यूनिट विक्टर फोर्स के हिस्से के रूप में इस इलाके में तैनात है। धोनी के अनुरोध पर पिछले सप्ताह सेना मुख्यालय ने उनकी सेवाओं को मंजूरी दी थी। धोनी को वर्ष 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी। पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप पूरा करने के बाद वह एक योग्य पैराट्रूपर बन चुके हैं।

दरअसल प्रादेशिक सेना का एक हिस्सा हैं। इसकी भूमिका नियमित सेना को स्थानीय गतिविधियों से मुक्त करना और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और आवश्यक सेवाओं के रखरखाव में नागरिक प्रशासन की सहायता करना है।

 

 

LIVE TV