
आपने दुनिया में कुछ रहस्मयी चीजे जैसे शहर हो या फिर कोई सामान बहुत ही कम लोगों ने देखा होगा। वहीं पेड़ – पौधे धरती पर जीव – जन्तु के लिए काफी फायदेमंद रहते हैं। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकरी हैं की दुनिया में कुछ ऐसे भी पेड़ – पौधे हैं जो बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं।

बतादें की इस पेड़ को ‘पोषमवुड’ के नाम से जाना जाता है। जहां इसकी सबसे खतरनाक बात ये है कि इस पर लगे हुए फल पकने के बाद किसी बम की तरह धमाका करते हुए फट जाते हैं, जिसके बाद इसके बीज 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में फैल जाते हैं। लेकिन अगर कोई इंसान इसकी चपेट में आ जाए तो वो गंभीर रूप से घायल हो सकता है। ये पेड़ उत्तर और दक्षिण अमेरिका सहित अमेजन वर्षावन में पाए जाते हैं।
अनोखा बंधन! प्रेमी-प्रेमिका ने थाने में रचाई शादी, जानें पूरा मामला
देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला जिमपी स्टिंगर पेड़ अपने कांटों की वजह से देखने में तो काफी सुंदर लगता है, लेकिन ये कांटें काफी खतरनाक होते हैं। इन कांटों में जहर होता है, जो अगर इंसान के शरीर के अंदर चला जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है।
सेर्बेरा ओडोलम को ‘सुसाइड ट्री’ के नाम से भी जाना जाता है। मुख्य रूप से भारत समेत एशिया के कई देशों में पाए जाने वाले इस पेड़ पर एक जहरीला फल उगता है, जिसे अगर कोई खा ले तो उसकी जान भी जा सकती है।
जहां इस पेड़ का नाम है ‘टैक्सस बैक्कटा’, जो यूरोप, अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है। सिर्फ बीज को छोड़कर इस पेड़ के हर हिस्से में ‘टैक्सीन’ नाम का जहर होता है। यह जहर अगर किसी इंसान को दे दिया जाए तो पल भर में उसकी मौत हो सकती है।




