जानिए चुनाव प्रचार शुरू करने के 24 घंटे में ट्रंप ने जुटाए 172 करोड़ रुपये, नहीं बताई इसकी वजह…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने प्रचार अभियान को शुरू कर दिया है। उन्होंने अभियान शुरू करने के 24 घंटों के भीतर ही 172 करोड़ रुपये जमा कर लिए। हालांकि ट्रंप ने इस चंदे के दाताओं के नाम सार्वजनिक नहीं किया हैं।

 

ट्रम्प

 

 

बता दें की डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को फ्लोरिडा से अपने चुनाव प्रचार अभियान को शुरू किया था। वहीं विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन उम्मीदवार अब तक इस राशि का एक चौथाई हिस्सा भी नहीं जुटा पाए हैं।
योग क्वीन शिल्पा शेट्टी ने 3000 लोगों को बताया फिटनेस का मंत्र

वहीं ट्रंप के रिपब्लिकन पार्टी की चेयरपर्सन रोना मेकडेनियल ने ट्वीट कर चंदे के इस रकम की जानकारी दी हैं। पार्टी ने दावा किया कि इतनी बड़ी रकम जुटने से साफ है कि लोगों में ट्रम्प को लेकर जबर्दस्त उत्साह है।

दरअसल ट्रम्प ने फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में एक रैली को संबोधित किया था जहां उनके री इलेक्शन कमेटी को 97 करोड़ 43 लाख और ट्रंप विक्ट्री कमेटी को 69 करोड़ 59 रुपये दान में मिले हैं। इसके अलावा ट्रंप फ्लोरिडा के ट्रम्प नेशनल डोरल होटल में एक पेड डिनर कार्यक्रम में भी दिखाई दिए जहां उन्होंने 41 करोड़ 75 लाख रुपये जुटाए।

दरअसल साल 2016 में सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने न्यू हैम्पशायर के चुनावों के बाद 24 घंटे में 45 करोड़ 23 लाख रुपये जुटाए थे। जो उस समय एक दिन में जमा किया गया सर्वाधिक चंदा था। जबकि 2020 के राष्ट्रपति चुनावों की तैयारी कर रहे सैंडर्स ने अपने चुनावी कार्यक्रम के लॉन्चिंग के दिन 41 करोड़ 6 लाख रुपये जुटाए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV