जानिए कितनी अहम है वह चोटी जिस पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ को भारतीय सेना ने किया नाकाम

लद्दाख में 29 और 30 अगस्त को आधी रात सेना ने चीन की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया। आपको बता दें के पैंगोंग झील के दक्षिणी हिस्से में मौजूद एक अहम चोटी है। यह चोटी रणनीतिक रूप से काफी अहम मानी जाती है। यहां से चीनी सैनिकों की दूरी महज कुछ ही मीटर की होती है। इस चोटी पर चीन कब्जा करना चाहता है। हालांकि चीन की इस सोच पर भारतीय सैनिकों ने फिलहाल लगाम लगा दिया है।

ज्ञात हो कि रविवार और सोमवार की रात के दरमियान ही चीनी सैनिकों ने इस कब्जे की साजिश रची थी। हालांकि भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया और पूरी चोटी अपने कब्जे में ले ली। ये पैंगोंग झील के करीब ठाकुंग इलाका है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 29 और 30 अगस्त की आधी रात को भारत-चीन की सेनाएं जिस इलाके में आमने सामने आईं उसमें सबसे बड़ा फ्लैश प्वाइंट ब्लैक टॉप है। चीन इस ब्लैक टॉप पर कब्जा करना चाहता था। जिससे भारतीय पोस्ट की निगरानी की जा सके। हालांकि जवानों ने चीन की इस सोच और कब्जे की नियत पर लगाम लगा दिया।

LIVE TV