जानिए इस साल बजट में क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता, पढ़े पूरी लिस्ट…
शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश कर दिया। दो घंटे 10 मिनट के बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कई नई योजनाओं के एलान के साथ कई वस्तुओं के काम घटाने और बढ़ाने की घोषणा की।
बतादें की इस बजट के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। सरकार ने दोनों पर एक रुपये की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल एक रुपये महंगे हो जाएंगे। साथ ही सरकार ने सोने के इंपोर्ट पर ड्यूटी 10 प्रतिशत से बढ़ा कर 12.5 प्रतिशत किया है और सोने के आयात शुल्क पर 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
वहीं साबुन, शैंपू, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, डिटरजेंट वाशिंग पाउडर, बिजली का घरेलू सामानों पंखे, लैम्प, ब्रीफकेस, यात्री बैग, सेनिटरी वेयर, बोतल, कंटेनर, रसोई में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों के अलावा गद्दा, बिस्तर, चश्मों के फ्रेम, बांस का फर्नीचर, पास्ता, मियोनीज, धूपबत्ती, नमकीन, सूखा नारियल, सैनिटरी नैपकिन, ऊन और ऊनी धागों की कीमतों में कटौती की गई है, जिसके बाद इन्हें खरीदना और सस्ता हो जाएगा।
बजट 2019 : कहां मिली राहत और कहां बढ़ा बोझ | |
सस्ता | महंगा |
डिफेंस इक्विपमेंट्स | मार्बल |
इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहन पार्ट्स | वीडियो रिकॉर्डर |
धूपबत्ती, चश्मों के फ्रेम, बोतल कंटेनर | ऑटो पार्ट्स |
होम लोन | सीसीटीवी कैमरा |
साबुन, शैंपू और हेयर ऑयल | मेटल फिटिंग |
टूथपेस्ट और वाशिंग पाउडर | आयातित किताबें |
ब्रीफकेस, यात्री बैग | सोना, चांदी के आभूषण |
बर्तन, पास्ता, मियोनीज, नमकीन सूखा नारियल | टाइल्स |
सैनेटरी नैपकिन, ऊन और ऊनी धागे | पेट्रोल-डीजल |