जानिए इस बार विश्व कप 2019 में खेलने वाले ये खिलाड़ी हैं सबसे उम्रदराज, देखें लिस्ट…

नई दिल्ली: क्रिकेट के महाकुंभ यानि  वर्ल्ड कप आगाज 29 मई से विदेशी धरती पर होगा। इस बार मेजबानी का मौका इंग्लैंड और वेल्स को दिया गया है। इस टूर्नामेंट में दुनिया की टॉप 10 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं इस टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो काफी उम्रदराज है यानि उनकी उम्र 35 साल या उससे ज्यादा है। चलिए आपको ऐसे 10 खिलाड़ियों के बारे में बाताते हैं।

क्रिकेट

 

1. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर का। ताहिर की उम्र 40 साल है। ताहिर इस साल आईपीएल 2019 में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं।

 

‘फेसबुक के नियंत्रण पर गंभीरता से सोचने की जरूरत’

 

2. क्रिस गेल  वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज हैं। गेल की उम्र 39 साल है। गेल इस साल वेस्टइंडीज की तरफ से अपना 5वां और आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं।

3. पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज का इस लिस्ट में तीसरा स्थान है। उनकी उम्र 38 साल है।

4. भारतीय टीम के विकेटकीपर और कैप्टन कूल के नाम से चर्चित धोनी की उम्र 37 साल है। लेकिन उनके खेल को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। धोनी अपने अलग तरह के खेल के लिए जाने जाते हैं।

 

5. शोएब मलिक पाकिस्तान की तरफ से खेलते हैं और उनकी उम्र 37 साल है। शोएब पाक टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हैं।

6. सबसे उम्रदराज खिलाडि़यों में छठे नंबर पर हैं श्रीलंका के जीवन मेंडिस। जीवन की उम्र 36 साल है। जीवन स्पिन गेंदबाज हैं।

7. हाशिम अमला एक खतरनाक बल्लेबाज हैं। उनकी उम्र 36 साल है। अमला अपनी टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए ओपनिंग करते हैं।

8. डेल स्टेन की उम्र 35 साल है और वो वर्ल्ड कप ( Wrold Cup ) खेलने के दौरान 36 साल के हो जाएंगे। स्टेन दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलते हैं और वो वर्ल्ड के खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं।

9. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शॉन मार्श वैसे तो विश्व कप के दौरान 36 साल के हो जाएंगे, लेकिन मौजूदा समय में उनकी उम्र 35 साल है।

10. इस लिस्ट में 10वां नंबर है श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मंलिगा का। मंलिका की उम्र 35 साल है, लेकिन उन्होंने आईपीएल ( IPL ) 2019 के फाइनल मैच की आखिरी गेंद पर ये बता दिया की भले ही उनकी उम्र बढ़ रही है, लेकिन उनके पास तजुर्बे की कोई कमी नहीं है।

LIVE TV