जानिए इस अनोखे घर के बारे में , जो बना है पूरा शिपिंग कंटेनर से…

ईंट और सीमेंट से हर कोई अपना घर बनता हैं। लेकिन क्या अपने शिपिंग कंटेनर से बना हुआ घर देखा हैं। नहीं न , तो आज आपको ऐसे ही एक घर के बारे में बताने जा रहे हैं जो पूरा शिपिंग कंटेनर से बना हुआ हैं साथ ही इस घर में सारी सुविधाएं मौजूद हैं।

 

 

बतादें की आपने ईंट और सीमेंट से घर बनते तो देखा होगा, लेकिन क्या कभी लोहे के कंटेनर से घर बनते देखा है? जी हां, टेक्सास के ह्यूसटन शहर में रहने वाले एक शख्स ने शिपिंग कंटेनरों से अपने ‘सपनों का घर’ बनाया है। यह घर लोहे के बड़े-बड़े बक्सों जैसा दिखता तो जरूर है, लेकिन इसके अंदर तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं।

इस घर के मालिक का नाम है विल ब्रिऑक्स। उन्होंने ह्यूसटन शहर के मैकगोवन स्ट्रीट पर 11 शिपिंग कंटेनरों से तीन मंजिला घर बनाया है। खास बात ये है कि 2,500 स्क्वायर फीट में बने इस घर पर आग, तूफान और पानी का भी कुछ असर नहीं होता।

खबरो की माने तो विल ने साल 2000 में इस तरह का अनोखा घर बनाने के बारे में सोचा था, लेकिन इसमें उन्हें काफी समय लगा। चूंकि वह सबसे अनोखा घर बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इसके लिए डिजाइनर की तलाश की, लेकिन जब कोई डिजाइनर नहीं मिला तो साल 2011 में उन्होंने खुद ही इस घर को बनाने का फैसला किया।

दरअसल विल ने इस घर को बनाने से पहले एक थ्रीडी स्केच तैयार किया, उसके बाद इसे बनाने में जुट गए। दरअसल, शिपिंग कंटेनर से घर बनाने के पीछे विल का मकसद था, एक मजबूत घर बनाना, जो सालों तक बिना किसी परेशानी के टिका रहे।

LIVE TV