
हमारे देश में बिना किसान के जन – जीवन बेहद ही मुस्किल है। वहीं देखा जाए तो किसानो से ही देश की प्रगति हैं। किसानो को अन्नदाता माना जाता हैं। साल 1964 में देश के प्रधानमंत्री बने लाला बहादुर शास्त्री का विचार था की देश की सुरुक्षा , आत्मनिर्भर और सुख समृद्धि केवल सेनिकों पर ही नहीं किसानों पर भी निर्भर हैं।
बतादें की किसान न हों तो हमारा अस्तित्व नहीं रह पाएगा। अलग-अलग देशों में किसान दिवस अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है, जबकि अपने देश में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि यह 23 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है?
दरअसल अमेरिका में हर साल 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर अमेरिका के इतिहास में किसानों के योगदान को याद किया जाता है। जहां घाना में दिसंबर के पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर खाद्य और कृषि मंत्रालय की ओर से किसानों को उनके योगदानों के लिए खास पुरस्कार दिया जाता है। वहीं जांबिया में अगस्त के पहले सोमवार को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देश की प्रगति में किसानों के योगदान की सराहना की जाती है और कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।