जानिए अनुराग बासु की फिल्म से रणबीर और दीपिका ये फिल्म करेंगी फिर से कमबैक…

मुंबई : बॉलीवुड  दुनिया की महँ हस्तियाँ  रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद हैं। जहां दोनों ही स्टार्स की लंबी फैन फॉलोइंग है। लेकिन भले ही दोनों स्टार्स खुद की अलग पहचान रखते हों, मगर दोनों जब एक साथ ऑन-स्क्रीन आते हैं तो यह केमिस्ट्री शाहरुख और काजोल से कम नहीं लगती हैं। वहीं दोनों को पिछली बार एक साथ फिल्म तमाशा में देखा गया था. अब खबर है कि निर्देशक अनुराग बासु फिर इस हिट जोड़ी को एक साथ लाने की तैयारी में हैं।

रणवीर

 

 

बता एन की चर्चा है कि निर्देशक अनुराग बासु, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की बेहतरीन जोड़ी का जादू एक बार फिर पर्दे पर उतारने जा रहे हैं. इससे पहले रणबीर कपूर ने अनुराग के साथ फिल्म बर्फी और जग्गा जासूस में काम किया है।

 

वहीं जबकि दीपिका की अनुराग के साथ यह पहली फिल्म होगी। लेकिन सूत्रों के आधार पर आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर दीपिका पादुकोण ने डील के लिए हामी भर दी तो इस विचार को जमीनी स्तर पर जल्द उतारा जाएगा।

 

 

दरअसल रणबीर और दीपिका के अफेयर और ब्रेकअप के किस्से से सभी परिचित हैं, मगर ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने फिल्म तमाशा में एक साथ स्क्रीन शेयर किया जिसमें उनका काम काबिले तारीफ था।
जहां इम्त‍ियाज अली की फिल्म तमाशा में दोनों ने चार साल बाद एक साथ काम किया था। लेकिन एक साथ काम कर दोनों ने यह साबित कर दिया कि ब्रेकअप के बाद भी वे एक दूसरे के अच्छे दोस्त और बढ़िया को-स्टार्स हैं।

देखा जाये तो रणबीर और दीपिका ने अयान मुखर्जी की म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर ये जवानी है दीवानी से धूम मचा दी थी. फिल्म के गानों में दोनों की पेयरिंग जबरदस्त हिट रही। जहां इससे पहले दोनों को पहली बार बचना ऐ हसीनों फिल्म में एक दूसरे के अपोजिट देखा गया था। वहीं दोनों को एक ऐड में साथ देखा गया हैं।लेकिन  दीपिका फिल्म छपाक की शूटिंग में बिजी हैं वहीं रणबीर भी ब्रह्मास्त्र को लेकर व्यस्त हैं।

 

LIVE TV