जानिए अनंत हेगड़े ने ताज महल को बताया था शिव मंदिर, 5 बार से जीत रहे हैं चुनाव
नई दिल्ली : अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाले मोदी सरकार के मंत्री अनंत कुमार हेगड़े फिर मैदान में हैं। जहां कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ सीट से लगातार पांच बार से सांसद बन रहे अनंत कुमार हेगड़े ने अपना पहला चुनाव 1996 में लड़ा था।
जहां इसके बाद से वह लगातार जीतते आ रहे हैं तब इस संसदीय क्षेत्र को कनारा के नाम से जाना जाता था। हेगड़े ताज महल को शिव मंदिर बताकर सुर्खियों में आ चुके हैं।
रोहित शेखर तिवारी हत्या का हुआ खुलासा , सामने आई अनगिनत थ्योरी
बता दें की अनंतकुमार हेगड़े का जन्म 20 मई 1968 को उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में ललिता और दत्तात्रेय हेगड़े के घर हुआ था, उन्होंने सिरसी के एमएम आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया हैं।
कॉलेज के दिनों में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बाद में एबीवीपी से जुड़ गए। वहीं 1998 में, अनंत कुमार ने श्रीरूपा हेगड़े से शादी की और उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी और एक बेटा।
दरअसल इसके अलावा अनंत कुमार ने ताज महल को लेकर भी विवादित बयान दिया था। अनंत कुमार हेगड़े ने कहा था कि ताजमहल मुसलमानों द्वारा नहीं बनाया गया है , शाहजहां की जीवनी में लिखा है कि उसने ये महल राजा जय सिंह से खरीदा था। वहीं ये एक शिव मंदिर है जिसे राजा परमतीर्थ ने बनाया था।