हैरतंगेज : हजारों फीट की बिल्डिंग से लटक कर बार-बार ली सेल्फी, पुलिस ने भेजा समन

सेल्फीदुबई। सेल्फी लेने का क्रेज तो आजकल लोगों के सर चड़कर बोलता है। एक लाजवाब सेल्फी पाने के लिए हम किसी भी हद तक चले जाते है। कुछ ऐसा ही हुआ दुबई के कायन टॉवर पर, वहां एक 23 वर्षीय रशियन मॉडल विक्टोरिया ओदिन्कोवा के जानलेवा सेल्फी लेने के जूनून को देखकर सब हैरान रह गए।

हाल ही में विक्टोरिया ने एक विडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है की विक्टोरिया अपने पुरुष सहायक की मदद से 1,004 फुट ऊंची बिल्डिंग पर बिना किसी सुरक्षा के स्टंट दिखा रही है। जिसके बाद दुबई पुलिस ने उन्हें समन भेज दिया।

पुलिस प्रमुख के सहायक मेजर जनरल खलील इब्राहिम अल मंसूरी ने कहा, विक्टोरिया को दुबई में अपनी जान को खतरे में डालकर बार-बार खतरनाक स्टंट करने के लिए समन भेजा गया है। जो भी इस रशियन युवती ने किया है उससे इसकी जान को खतरा था।

हालांकि विक्टोरिया के इंस्टाग्राम पर तीस लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। पर विक्टोरिया द्वारा अपना विडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद 10 लाख से ज्यादा लोगों ने इससे देखा हैं।

LIVE TV