
योगी कैबिनेट में दो मंत्रियों के निधन के बाद जल्द ही खाली हुई जगह को भरा जाएगा। मिल रहे संकेतों के मुताबिक जल्द ही कैबिनेट में 2-3 नई चेहरों को मौका मिल सकता है। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि इसमें से 1 चेहरा नवनिर्वाचित विधायकों में से हो सकता है।

आपको बता दें कि योगी सरकार में वर्तमान समय में कुल 54 मंत्री हैं। 54 मंत्रियों में से 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री शामिल हैं। जिसके बाद जल्द ही कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। ज्ञात हो कि दो कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और कमल रानी वरुण का हालही में निधन हो गया था। जिसके बाद यह दोनों जगह खाली हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है।