जम्मू एवं कश्मीर : आतंकवादियों ने पूर्व एसपीओ की हत्या की

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या कर दी। उन्हें इससे पहले अगवा कर लिया गया था।
जम्मू एवं कश्मीर
पुलिस का कहना है कि पूर्व एसपीओ बशरत अहमद का शव पुलवामा जिले से बरामद किया गया। उन्हें शुक्रवार को शोपियां जिले से बंदकधारियों ने अगवा कर लिया था।

आतंकवादियों ने जिन दो अन्य लोगों को भी अगवा किया गया था, उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए रिहा कर दिया गया है।
जम्मू एवं कश्मीर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू
बीते 15 दिनों में बंदूकधारियों द्वारा लोगों को अगवा कर उनकी हत्या करने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी शोपियां जिले से दो लोगों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई थी।

LIVE TV