जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमला, 3 जवान शहीद

जम्मू एवं कश्मीरश्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में आंतकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमला किया गया है। इसमें तीन जवान शहीद हो गए, जबकि सात घायल हैं। आतंकियों से मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हुई है। हमले के बाद एक आतंकी फरार बताया जा रहा है। यह हमला उस समय हुआ जब सुरक्षाबल शोपियां जिले के कुंगू गांव से तलाशी अभियान से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, “मृतकों में एक जवान और एक स्थानीय नागरिक है। क्षेत्र को तत्काल ही चारों ओर से घेर लिया गया और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी गई।”

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने गुरुवार सुबह सेना की पट्रोलिंग पार्टी पर घात लगाकर यह हमला किया। जानकारी के मुताबिक सेना का गश्ती दल कुंगू गांव में सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रहा था। वहां आतंकियों ने सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की थी, जिसके बाद यह यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

शोपियां के चित्रगाम गांव के पास घात लगाए बैठे आतंकियों ने अचानक जवानों पर हमला बोला। इसमें सेना के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 7 जवान घायल हो गए। जवाब कार्रवाई में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। एक आतंकी के गांव में छिपे होने की आशंका है।

 

 

LIVE TV