जन्नत से कम नहीं हैं भारत के यह कुछ गांव

भारत को गांवों का देश कहा जाता है। भारत की 80 फीसदी आबादी गांवों में ही रहती है। गावों में भारतीय संस्कृति का अलग ही दर्शन मिलता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की खूबसूरती देखकर कोई भी मनमुग्ध हो जाए।

खोनोमा गांव नागलैंड

नागालैंड का गांव खोनोमा अपनी खूबसूरती के चलते काफी चर्चाओं में रहता है। इसे देश का सबसे ज्यादा हरा-भरा गांव होने का भी गौरव प्राप्त है।

जुलुक, सिक्किम

सिक्किम के जुलुक गांव की खुबसूरती तो देखते ही बनती है। ओल्ड सिक्ल रुट पर स्थित इस गांव को इसकी खुबसूरती के लिए पहचाना जाता है। तस्वीर देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह गांव कितना अधिक मनमोहक होगा।

मलाणा हिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिले का ऐतिहासिक गांव मलाणा अपनी अलग ही पहचान रखता है। यह गांव अपनी खूबसूरती और बर्फीली वादियों के लिए जाना जाता है। लोग यहां की बर्फीली वादियों को खासा पसंद करते हैं और अपना समय यह गुजारना चाहते हैं।

माना गांव, उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड के चमोली में स्थित गांव माना बेहद ही खूबसूरत है। यह गांव चीन की लगती सीमा पर बसा हुआ है। लोग इस गांव की मनमोहक खूबसूरती देखकर यह आना चाहते हैं।

नाको गांव, लाहौल स्पीति

लाहौल स्पीति वैली में नाको झील के किनासे बसे इस गांव की खुबसूरती सालभर ही रहती है। सालभर इसकी खुबसूरती यूं ही बनी रहती है जिसके चलते लोग यहां कभी भी आ या जा सकते हैं।

LIVE TV