अब दिन में नहीं रात में हाईटेक हमले करेगा पाकिस्तान

जनरल राहिल शरीफ इस्लामाबाद| भारत के सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान ने इंटरनेट आधारित एक हाईटेक वार रूम बनाया है| पाक आर्मी चीफ जनरल राहिल शरीफ ने खुद इसकी कमान संभाली हुई है| इस हाईटेक वार रूम से पाक सेना किसी भी बड़े आर्मी ऑपरेशन को कंट्रोल कर सकेगी|

पाकिस्तान आर्मी फिलहाल खरियां-गुजरांवाला में सेन्ट्रल और सदर्न कमांड में युद्धाभ्यास करा रही है| इस अभ्यास में सेंट्रल कमांड की इन्फैन्ट्री और मेकेनाइज्ड कॉलम्स भी शामिल हुई| यह वार रूम भी यहीं बनाया गया है|

राहील शरीफ ने रविवार रात इस वार रूम का निरिक्षण किया और इसके कामकाज के तरीके को बारीकी से समझा| पाक सेना प्रमुख ने सैनिकों की युद्ध की स्थिति से निपटने की तैयारियों का भी जायजा लिया| पाक सेना प्रमुख की मौजूदगी में ही सेना ने रात में युद्धाभ्यास किया| राहील शरीफ ने इस युद्धाभ्यास देख कर पाक सैनिकों के बुलंद हौसले, उन्नत प्रशिक्षण, प्रोफेशनल स्किल और उनकी तैयारियों की सराहना की|

भारत के साथ तल्ख़ हुए रिश्तों के बाद पाकिस्तानी सेना लगातार युद्ध की तैयारियों में जुटी हुई है| पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सैनिकों की संख्या में अच्छा ख़ासा इजाफा किया है| वहीँ, पाकिस्तानी सेना लगातार युद्धाभ्यास में भी जुटी हुई है|

LIVE TV