‘जय श्री राम’ से हुआ जीत का शंखनाद, भाजपा कार्यालय के बाहर लगे ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे  

जनता का उत्साहलखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में धाकड़ जीत हासिल करने के बाद भाजपा के लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाये गए। इस पर पार्टी प्रवक्ता ने इसे जनता का उत्साह बताया।

जनता का उत्साह

उनका कहना है कि लोग खुशी में नारे लगा रहे हैं। इसलिए उन्हें ऐसा करने से रोका नहीं जा सकता। बता दें भाजपा ने इस चुनाव में 312 सीटें हासिल कीं।

गठबंधन की बात करें तो भाजपा ने कुल 325 सीटें हासिल की हैं। इनमें 9 सीटें अपना दल और चार सीटें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की हैं।

ख़बरों के मुताबिक़ सोशल मीडिया पर एक वीडियो लाइव किया गया है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता ऐसे नारे लगाते दिख रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे। तो इस पर भाजपा प्रवक्ता मोहसिन रजा से इस बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘ये उत्साह के नारे हैं। ये खुशी के नारे हैं। ये जनता है। नारे लगाने के लिए हम रोक नहीं रहे हैं।’

जब रजा से पूछा गया कि इसका क्या मतलब निकाला जाए तो रजा बोले- ‘हमारा संसदीय बोर्ड और पार्टी हाईकमान रणनीति तय करेंगे। उसके हिसाब से सरकार चलेगी और हम प्रदेश को उसी के हिसाब से आगे लेकर जाएंगे।’

LIVE TV