
पीएम मोदी के ‘जनता कर्फ्यू’ को सफल बनाने के लिए हर कोई अपनी तरह से कोशिश कर रहा है. फिर वो चाहे खेल की दुनिया से हो या मनोरंजन की दुनिया से. लेकिन इस अभियान को सफल बनाने के लिए बॉलीवुड कहीं पीछे नहीं है. हर बड़ा सिलैब अपने-अपने घरों से लोगों से घर में ही रहने की अपील कर रहे हैं. वहीं इसी बीच भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ भी खास अंदाज में लोगों से अपील करते नजर आए.

निरहुआ ने इसके लिए खास अंदाज में एक टिकटॉक वीडियो बनाया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। निरहुआ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट कर निरहुआ के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/B-BP1MeA7DP/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
निरहुआ ने ये अपील अपने ही सुपरहिट गाने ‘निरहुआ सटल रहे’ के जरिए किया है। इस गाने के जरिए उन्होंने सभी से अपील की है कि वे अपने घर पर ही डटे रहें। भोजपुरी में इस गाने को बोल हैं ‘आज घरे में खईय- नहईय, कहीं बाहरा न घूमे तू जइह। 9 बजे राती ले सबसे कटल रह। अपना-अपना घरे भईया डटल रह। निरहुआ का ये गाना भी हिट हो गया है।
बता दें निरहुआ समेत तमाम भोजपुरी कलाकार जनता कर्फ्यू का समर्थन कर रहे हैं। COVID-19 के कारण बनी संकट की स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज देश में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ रहेगा।