छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग युवको ने 20 साल की लड़की की पिटाई कर चाकू से गोदा!

रिपोर्ट – सतीश कश्यप

बाराबंकी: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग युवको ने 20 साल की लड़की की पिटाई कर चाकू से गोदा जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी| लड़की को गम्भीर हालत में डॉक्टरों ने बाराबंकी से लखनऊ ट्रामा रेफर कर दिया|

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 308, 324, 354, 506 के तहत किया मामला दर्ज कर लिया है|   मामला कोतवाली देवा के ग्राम खेवली का जहाँ आरोपियों ने लड़की को चाकू से गोदा और फरार हो गए| बाराबंकी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है|

दरअसल, लड़की अपनी भाभी के साथ शौच को गयी थी| जहा रास्ते में उसके साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की| विरोध करने पर मनचलों ने पहले लड़की की पिटाई की और बाद में उसे चाकुओं से बुरी तरह गोदा|

रिलीज हुआ ‘भारत’ मोशन पोस्टर, देखें इसका खास पहलू

डॉक्टरों ने लड़की को गम्भीर हालत में देखते हुए बाराबंकी से लखनऊ ट्रामा सेंटर किया रेफर कर दिया | जहां जिंदगी और मौत के बीच लड़की जंग लड़ रही है|

पीड़ित लड़की के चेहरे और पूरे बदन में रौंगटे खड़े कर देने वाले चोट के निशान हैं| पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी है|

LIVE TV