छिन जाएंगे मुसलमानों के अधिकार, अल्लाह के वास्ते एक होकर भाजपा को हराओ; सपा सांसद के विवादित बोल आए सामने

सपा सांसद डॉ. एसटी हसन एक बार पुनः अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। एक कार्यक्रम के दौरान का उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मुसलमानों से एकजुट होने के लिए कह रहे हैं। वह एकजुट रहने के लिए अल्लाह का वास्ता भी दे रहे हैं। सांसद का कहना है कि अगर कॉमन सिविल कोड आता है तो मुसलमानों के सारे अधिकार छिन जाएंगे।

रविवार को हुए कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद ने कहा कि अल्लाह के वास्ते आप सभी के गुजारिश है आप लोग चुनाव में बंटना मत। विधानसभा चुनाव आने वाला है और आपका मकसद भाजपा को हराना है। भाजपा ने देश ने अंदरूनी हालात बहुत ही खराब कर दिए हैं।

कॉमन सिविल कोड को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा देश के मुसलमानों को मजदूर बनाकर रखना चाहती है। बहुत जल्द ही कॉमन सिविल कोड आने वाला है और इसके बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खत्म हो जाएगा। यही नहीं आर्टिकल 30 और 29 भी समाप्त हो जाएगा। अगर कॉमन सिविल कोड आ गया तो मुस्लिमों के अधिकार छिन जाएंगे।

कहा गया कि इस कानून के आने के बाद आप दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे। मुस्लिम शैक्षणिक संस्थाओं में 50 फीसदी मुस्लिमों के पढ़ने का अधिकार खत्म हो जाएगा। यदि आप चुनाव में बंट गए तो नतीजे काफी घातक हो जाएंगे।

LIVE TV