चोरों का हौसला बुलंद, एसीजेएम के घर को किया साफ़ !

रिपोर्ट – राज सैनी

जौनपुर : जनपद में अपराध की घटनाएं चरम पर हैं | यहां लूट,  हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं | जनपद में तार-तार हो रही कानून व्यवस्था के बाद भी पुलिस महकमा कुंभकर्णीय निंद्रा में है |

इससे अपराधियों का हौसला बुलंद है | वे एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं | बावजूद इसके पुलिस उनके सामने पंगु बनी हुई है |

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जज कॉलोनी में ही चोरों ने धावा बोल दिया है | चोरों ने यहां एसीजेएम फस्ट और विकास भवन के कर्मचारी का घर खंगाला। सुबह इस हाइ प्रोफाइल चोरी की जानकारी होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है |

 

निर्दयी माँ दुधमुंही बच्ची को बैग में रख हुई फरार, गाँव की महिला ने अपनाया बच्ची को !

 

किंतु पुलिस दोपहर तक कोई सुराग नहीं लगा सकी | इससे लोग पुलिसिंग पर सवाल खड़ा करते नजर आ रहे हैं |

बताते चले कि इन दिनों एसीजेएम फस्ट छुट्टी पर हैं | वे परिवार समेत छुट्टी मनाने गए हैं | हालांकि घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है | जिनके आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने की चोरी हुई है |

चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है | वहीं पुलिस अधीक्षक विपीन कुमार मिश्र का कहना है कि मामला संज्ञान में आ चुका है | जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा |

 

LIVE TV