इन तरीकों से पता कर लीजिए अपने स्मार्टफोन की जानकारी, कहीं चोरी का तो नहीं

नई दिल्ली। भारत में लगातार स्मार्टफोन की तादात बढ़ती जा रही है जिसे देखकर कई देशों ने अपने फोन को भारत में लांच करना शुरु कर दिया है। विदेशी कंपनियां इस समय भारतीय मार्केट में छायी हुई हैं। इसी बीच कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें लोगों को नकली फोन भी दिए गए हैं। हो सकता है कि आपको भी इस मुश्किल का सामना करना पड़ जाए। आपको ये जानकारी जरुर होनी चाहिए

मैसेज के जरिए पाएं जानकारी

इसके लिए आपको फोन से KYM लिखकर एक स्पेस देना होगा। इसके बाद 15 अंकों वाला IMEI नंबर (उदाहरण के तौर पर: KYM 123456789123456) एंटर करें। इस मैसेज को 14422 पर भेज दें। इससे आपको फोन की सभी जानकारी मिल जाएगी।

ऐप के जरिए

इसके लिए आपको प्ले स्टोर से Know Your Mobile ऐप डाउनलोड करनी होगी। इंस्टॉल कर ऐप को ओपन करें। यहां आपको अपना IMEI नंबर डालना होगा फिर verify पर क्लिक करें। इसके बाद आपको फोन के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी। यहां आपको ग्लोबल डाटाबेस में मौजूद सभी जानकारी मिल जाएगी। यहां से ब्लैकलिस्टेड नंबर की जानकारी भी मिल सकती है।

प्रेम-प्रसंग बना मौत की वजह, उठाया ऐसा कदम ऐसा जिसे जानकार पुलिस वालों के उड़े होश!

IMEI नंबर

इसके लिए आपको अपने फोन से *#06# डायल करना होगा। इसके बाद आपके फोन की स्क्रीन पर आपके IMEI नंबर की जानकारी आ जाएगी।

यहां स्टूडेंट्स वेलेन्टाइन डे पर करते है ‘वर्जिन ट्री’ की पूजा, मिलती हैं गर्लफ्रेंड

IMEI यानि International Mobile Station Equipment Identity एक यूनिक नंबर होता है। इसे आधिकारिक तौर पर बेचे गए हर हैंडसेट के साथ उपलब्ध कराया जाता है। फोन चोरी होने के बाद पुलिस भी इस नंबर से ही आपका फोन ढूंढ सकती है।

LIVE TV