ये चुनावी परिणाम भाजपा के लिए साबित होंगे कई बंद तालों की चाबी

चुनाव के परिणामपांचो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में बस कुछ घंटों का ही सफर बचा हुआ है। कहने को तो ये चंद समय है लेकिन राजनीतिक पार्टियों क लिए बहुत कुछ। हर रात के बाद जैसे नया सवेरा होता है वैसे ही 11 मार्च का दिन भी किसी न किसी राजनीतिक दल के लिए नया सवेरा लेकर आएगा। लेकिन पांचों राज्यों में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो भाजपा के लिए कई सारे बंद पड़े ताले अपने आप ही खुल जाएंगे। जो उसके केंद्र में आने के बाद बंद पड़े हैं।

इनमें से पहला तो ये है कि अगर भाजपा चुनाव जीती तो राज्यसभा में भी उसको बढ़त मिलेगी। और तो और ये मोदी सरकार के नोटबंदी के विरोध में विपक्षी दलों की सियासत को दरकिनार कर एक बहुत बड़ी जीत का राजनीतिक संदेश होगा।

राज्यसभा में भाजपा की ताकत भारी होने से लोकसभा की तरह केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रही भाजपा को राज्यसभा में भी महत्वपूर्ण बिल पास कराने के लिए विरोधियों का ज्यादा प्रतिरोध नहीं झेलना पड़ेगा। लेकिन इनमें से सबसे खास यूपी है जहां भाजपा को बड़े अंतर से जीत मिलती है तो राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या बढ़ना तय है।

राष्ट्रपति के चुनाव में भी होगा फायदा

बता दें कि इसी साल जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव भी होने हैं और अगर भाजपा पांचो राज्यों में जीत हांसिल करती है तो उसे इसमें भी फायदा होगा। राष्ट्रपति का चुनाव 4 हजार 896 जनप्रतिनिधि मिलकर करते हैं। जिसमें से 776 सांसद लोकसभा और राज्यसभा से होते हैं। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों से भी 4 हजार 120 विधायक भी इस चुनाव में अपना मतदान करते हैं।

इन विधायकों के वोटों का मूल्य राज्य की जनसंख्या के आधार पर तय होता है। इसलिए भाजपा के जितने ज्यादा से ज्यादा विधायक इन चुनावों में जीतेंगे। उसे उतना ही फायदा होगा और यहां भी उत्तर प्रदेश का प्रभाव सबसे ज्यादा होगा।

LIVE TV