चीन के शंघाई में लू के मद्देनजर रेड अलर्ट

शंघाई में लूशंघाई। चीन के शंघाई में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। शंघाई केंद्रीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, यह तीसरी बार है कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, शंघाई में बीते शुक्रवार तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो 145 वर्षो का रिकॉर्ड स्तर है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गर्मियों की शुरुआत से ही शहर लू की चपेट में था और यह स्थिति जुलाई के अंत तक बनी रह सकती है।

सरकार ने अधिकतर बाहरी कामकाज पर रोक लगा दी है और बुजुर्गो और बच्चों को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाहर रहने को लेकर सचेत किया है।

LIVE TV