चीन का एक और अनोखा कारनामा, समुद्र के अंदर बनेगी आठ लेन की सड़क

चीन वक़्त–वक़्त पर अपने अनोखे कारनामे और अपनी अद्भुत टेक्नोलॉजी के चलते दुनिया को आश्चर्यचकित करता आया है| अब चीन आश्चर्यचकित कर देने वाले पुल का निर्माण कर रहा है। ये दुनिया में अपनी तरह का अनोखा पुल होगा।

दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में बन रहा ये ब्रिज 6.8 किमी लंबा और 46 मीटर चौड़ा है। इसका 5.4 किमी का हिस्सा लिंगडिंग समुद्र के ऊपर बन रहा है, जबकि 1.2 किमी पानी के अंदर सुरंग से होकर निकलेगा। इस पुल पर आठ लेन होंगी। 2024 तक इसके बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इसमें 6.69 बिलियन डॉलर (करीब 45 हजार 766 करोड़ रुपए) का खर्च आएगा। यह क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिमी शहरों को जोड़ेगा। अभी तक जो दूरी दो घंटो से भी अधिक समय में पूरी होती थी अब वो मात्र 30 मिनट में तय की जा सकेगी। यह ब्रिज भारी जाम में ट्रैफिक जंक्शन को सुधारने का काम करेगा। दावा है कि इसके बनने के बाद यह अपनी तरह का दुनिया का सबसे बड़ा पुल होगा।

खाने का पैसा मांगनें पर दिल्ली के रेस्टोरेंट में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

डिप्टी चीफ इंजीनियर यांग रन ने के अनुसार, “यह पुल आधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है। इसकी सुरंग से निकलने वाले वाहन 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजर सकेंगे। समुद्र में पुल की सुरंग में रास्ता होगा। सुरंग से निकलकर सड़क मेन रोड से जुड़ेगी।“

LIVE TV