चारे की तलाश में कुएं में जा गिरी गाय, 3 घंटे की मेहनत के बाद बचाया जा सका !

रिपोर्ट – बी. डी. मिश्रा

बाँदा : जनपद के महोखर गाँव में चारागाह की तलाश में अन्ना गाय कुएँ में जा गिरी | जानकरी ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को दी | पुलिस की सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुँची व लगभग तीन घंटे की मशक़्क़त के बाद गाय को सही सलामत कुएँ से बाहर निकाला |

ग्रामीणों व पुलिस ने क्रेन गाड़ी की मदद से गाय को पशु अस्पताल पहुँचाया | जहाँ गाय का उपचार किया जा रहा है | ग्रामीणों ने जहाँ अग्निशमन टीम के इस कार्य की सराहना की तो वहीं कुँए की बदहाली पर जिलाधिकारी के कुआं-तालाब अभियान को केवल कागज़ों तक ही सीमित बताया |

बता दें कि बाँदा जनपद के महोखर गाँव में आज सुबह एक गाय चारे की तलाश करते हुए कुएँ में गिर गयी | ग्रामीणों ने जब गाय को कुँए में पड़ा हुआ देखा तो सम्बंधित थाना व पुलिस अधिकारियों को सूचित किया |

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची व दमकल टीम व क्रेन गाड़ी को मौके पर बुला लिया | इसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ, दमकल कर्मी रस्सी के सहारे कुँए में नीचे उतरे व गाय को रस्सी से बाँध कर क्रेन की मदद से सही सलामत बाहर निकाला |

 

ट्रिपल मर्डर के बाद आई जी पहुंचे घटनास्थल, खुद कर रहे जांच !

 

दमकल टीम ने लगभग दो घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला है | साथ ही क्रेन की मदद से गाय को पशु अस्पताल पहुँचाया गया | इस बारे में सीओ अग्निशमन ने बताया की उनको आज सुबह सूचना मिली थी कि महोखर गाँव में एक गाय कुएँ में गिर गयी है |

जिस पर अग्निशमन टीम को मौके पर भेजा गया था | टीम ने रेस्क्यू कर गाय को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला | ग्रामीणों ने जहाँ अग्निशमन टीम के इस कार्य की सराहना की तो वहीं कुँए की बदहाली पर जिलाधिकारी के कुआं-तालाब जियाओ अभियान को केवल कागजो तक ही सीमित बताया |

ग्रामीणों ने कहा की सुबह हमारे गाँव में कुएँ एक गाय गिर गयी थी जिसपर पुलिस व अग्नि शमन टीम ने गाय को सही सलामत कुँए से बाहर निकाला, कहा की जहाँ एक तरफ जिलाधिकारी कुआ-तालाब जियाओ अभियान की हुंकार भर रहे हैं | वहीं हमारे गाँव का यह कुआँ खस्ता हालत में पड़ा हुआ है |

मगर उसकी तरफ किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है | केवल कागजों में ये सब चीजें चल रही हैं | व्हाट्सप्प, फेसबुक व सोशल मीडिया में ये सब चीजें चल रही हैं कि कुआं और तालाब की खुदाई करवाओ, हमारे गाँव के कुए के पास गंदगी रहती है जिससे हर वर्ष हमारे गांव के लगभग 10 लोग डेंगू से ग्रसित पाए जाते हैं |

 

LIVE TV