चंदौलीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य स्थली का किया निरीक्षण

16 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मारक स्थल का निरीक्षण करने चंदौली पहुंचे। और सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे स्मारक का अवलोकन कर सभी प्वाइंट की बिदुवार जांच की।

इस दौरान उन्होंने कुछ सुरक्षा के सुझाव भी दिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक के लोकार्पण समारोह का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, प्रशासन की सक्रियता बढ़ती जा रही हैं। पेड़ों पर रंग रोगन का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। दीवारों पर उकेरी गई कलाकृतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता और भारतीय राजनीति में अंत्योदय की अवधारणा प्रस्तुत करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की यह पुण्य स्थली है। 1968 में इसी स्थान पर उनका महाप्रयाण हुआ था। इसको प्रेरणा स्थली के रूप में विकसित करने से उनके एकात्म मानववाद का संदेश दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचेगा।

LIVE TV