चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला :  हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष का बेटा अरेस्ट

चंडीगढ़नई दिल्ली। चंडीगढ़ में आईएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी विकास बराला को गिरफ्तार कर लिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने विकास बराला और उसके दोस्त अशीष कुमार को गैर-जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आज समन मिलने के बाद सेक्टर-26 के पुलिस स्टेशन में पेश हुए थे।

इस मामले में ये भी पता चला था कि दोनों आरोपी नशे में थे। इस बात की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हो गई है। दोनों आरोपियों में एक विकास बराला है। वह हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा है।

चंडीगढ़ आईजी टी लूथरा के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस विकास बराला और उसके दूसरे साथी को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी, लेकिन उन्होंने ब्लड और यूरिन सैंपल देने से मना कर दिया था। लूथरा ने कहा, आरोपी क़ानून का छात्र है और उसे मालूम था कि वह क्या कर रहा है।

LIVE TV