घर में रखा टूटा कांच बढ़ा सकता है परेशानियां, बरतें ये सावधानी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कांच मुख्य रूप से शुक्र से सम्बन्ध रखता है। लेकिन अलग अलग रंग के आईने होने पर यह अन्य ग्रहों से भी जुड़ जाता हैं। इसके अंदर के रंग इसके प्रभाव में अंतर पैदा करते हैं। वास्तुशास्त्र के हिसाब से भी कांच की घर में काफी अहमियत होती है। आपके घर में किस दिशा में, किस आकार और आकृति का कांच लगा है। इसका भवन और इसके आस-पास की उर्जा पर काफी प्रभाव पड़ता है।

टूटा कांच

इसलिए वास्तुशास्त्र में इसके सही इस्तेमाल पर काफी जोर दिया जाता है। कांच जितना ही ज्यादा पारदर्शी होगा उतना ही ज्यादा शुक्र के निकट होगा। कांच की वस्तुओं का प्रयोग शुक्र पर सीधा असर डालता है।

आईये जानते हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक कांच सही उपयोग

घर में कांच की वस्तुओं का प्रयोग कम करना चाहिए। अन्यथा रिश्ते संवेदनशील हो जाते हैं।

कांच की मेज अक्सर रिश्तों में बिखराव देती है। घर में कांच की चीज़ों का प्रयोग आवश्यकतानुसार ही करें। जरूरत से ज्यादा, कभी नहीं।

आईना जीवन की हर चीज़ को दुगना कर देता है। साथ ही साथ स्वयं की स्थिति भी दिखाता है।

घर में आईने के प्रयोग में हमेशा सावधानी रखें। आईने को हमेशा साफ़ सुथरा रखे।

घर में जहाँ भी आईना लगाएं वहां प्रकाश की व्यवस्था जरूर करें।

सोने के कमरे में आईना, पैरों की तरफ न लगाएं। साथ ही टूटा हुआ आईना कभी भी घर में न रखें।

देखें वीडियो:-

LIVE TV