घर में घुसकर आरएसएस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

आरएसएसलखनऊ। राज्य में भाजपा की कमान संभालने वाले योगी आदित्यनाथ की सरकार भी अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। देश के अन्य हिस्सों की तरह यूपी में भी आरएसएस कार्यकर्ता निशाने पर हैं। गाजीपुर में भी संघ के कार्यकर्ता और स्थानीय पत्रकार राजेश मिश्रा की उनकी दुकान में घुसकर शनिवार सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

इस घटना में उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

आरएसएस कार्यकर्ता को गोली मारने की घटना के बाद से इलाके में थोड़ी देर के लिए दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि राजेश पर जिस समय फायरिंग हुई वह अपनी दुकान में था।

दुकान पर उनका एक भाई भी मौजूद था जिस पर भी बदमाशों ने गोलियां चलाई। वह गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पास के ही सरकारी अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।

चार दिन पहले पंजाब के लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता को गोली मार दी गई थी। इस घटना को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था।

पंजाब के रवींद्र गोसाईं जिनकी उम्र 60 वर्ष थी वह शाखा से अपने घर जा रहे थे तब उन पर फायरिंग हुई थी। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।

LIVE TV