मिलिए एक ऐसे गाँव से, जहाँ हर घर के सदस्य हैं जहरीले कोबरा…

दुनिया में लोग तरह-तरह के जानवर पालते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में ही एक ऐसी जगह भी है जहां के लोग कोबरा सांप पालते हैं। भारत में धर्म का बड़ा महत्व है और धर्म के चलते ही यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ कुछ जीव-जंतुओं को भी पूजा जाता है, जिनमें से सांप एक है।

 जहरीले कोबरा

भारत में प्राचीन काल से ही सापों की पूजा की जाती है। सांप भगवान शिव का एक रूप माना जाता है लेकिन फिर भी आम तौर पर लोगों को सांप को पालते नहीं हैं। लेकिन यहां के लोग अपने घरों में गाय, भेड़, बकरी, भैंस और कुत्ता नहीं बल्कि जहरीले कोबरा सांप को पालते हैं। यह सुनने में आपको बेहद अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है।

दरअसल, महाराष्ट्र के सोलापुर में एक गांव ऐसा है जहां लोगों की दोस्ती सांपों से है। यहां के हर घर में कम से कम एक कोबरा पाला जाता है। महाराष्ट्र के शेतफल नाम के गांव में सांप ऐसे पाले जाते हैं जैसे कुत्ता या बिल्ली हों।

हैरत की बात तो यह कि ये सांप लोगों को कोई हानी नहीं पहुंचाते हैं। हर साल इस अनोखे गांव को देखने सैकड़ों लोग जाते हैं। आज तक इस गांव से किसी को सांप के काटने की खबर भी नहीं आई है। शेतफल गांव में सांपों की पूजा की जाती है और यहां सांपों के कई मंदिर भी मौजूद हैं।

शेतफल गांव में किसी भी सांप को मारा नहीं जाता। यहां के लोग कहते हैं कि शायद इसीलिए आज तक किसी को यहां सांप ने नहीं काटा। यहां के स्कूल, कॉलेज के अलावा पब्लिक प्लेस पर भी सांप घूमते दिखाई देना बिलकुल आम बात है।

इस युवक की हिम्मत की नहीं है कोई सीमा, हालत देख डॉक्टर भी रह गए हैरान…

इतना ही नहीं, छोटे बच्चे भी यहां आपको आसानी से सांपों के साथ खेलते नजर आ जाएंगे। शेतफल गांव में मकान पक्का हो या कच्चा, हर घर में यहां सांपों के रहने के लिए जगह बनाई जाती है। यहां अधिकतर घर कच्चे हैं, लेकिन घरों की छत पर छेद में सांपों के बैठने के लिए जगह होती है।

LIVE TV