घर के बाहर बाइक पर बैठे व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल !

रिपोर्ट – अमित भार्गव

मथुरा : यह घटना थाना सदर बाजार इलाके के माली मुहल्ले की है जहां अज्ञात बदमाशों ने राजेंन्द्र यादव नामक युवक को गोली मार दी | जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन ज़्यादा गंभीर हालत की वजह से  हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया |

घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया और पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है | इस गोलीकांड से पूरे इलाके मे दहशत फैल गयी है | इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही |

सनसनीखेज घटना सदर बाजार थाना इलाके के माली मोहल्ले की है जहां गोली की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि राजेंद्र यादव नामक व्यक्ति खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है |

तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई | घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ घायल अवस्था में राजेंद्र यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया|

दो बाइक सवारों में हुई ज़ोरदार टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत, एक घायल !

स्थानीय लोगों की माने तो राजेंद्र यादव के शरीर में तीन गोलियां लगी है | राजेंद्र यादव अपने घर के बाहर ही बाइक पर बैठा हुआ था तभी अज्ञात हमलावरों ने आकर उसे गोली मार दी |

आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया होगा लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि आखिर किन व्यक्तियों ने राजेंद्र यादव को गोली मारी है, और कितने लोग घटना में शामिल थे |

घटनास्थल पर पहुंचकर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने घटनास्थल की बारीकी से तहकीकात की और आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली | लेकिन अभी तक कुछ भी कहना मुश्किल है कि घटना की वजह और घटना में कितने लोग शामिल थे |

सदर बाजार इलाके के माली मोहल्ला पॉश इलाकों में से एक है और थाना भी चंद कदमों की दूरी पर स्थित है इस तरह की घटना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करती है कि एक व्यक्ति जो घर के बाहर अपनी बाइक पर बैठा था अज्ञात हमलावरों उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए | यह सब पुलिस की नाक के नीचे से कैसे हो गया |

 

LIVE TV