ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को लेकर तैयारियां जारी, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की मीटिंग

लखनऊ: कलेक्ट्रेट सभागार में ज़िलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार द्वारा आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 आयोजन के दृष्टिगत दो पालियों में जनपद के समस्त होटलो के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। ज़िलाधिकारी द्वारा 3 स्टार या उससे ऊपर की रेटिंग वाले होटलो के साथ 11 बजे व 2 स्टार व उससे नीचे की रेटिंग वाले होटलो से 12 बजे समीक्षा की गई। बैठक में विशेष सचिव मुख्यमंत्री प्रथमेश, विशेष सचिव पर्यटन अश्विनि कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी पूर्वी अमित कुमार, अभिहित अधिकारी शैलेंद्र सिंह व अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा सभी होटलो के पदाधिकारियों की बताया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 10 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 तक आयोजन होंगे। जिसके दृष्टिगत विदेशो से इन्वेस्टर्स/डेलीगेट्स दिनाक 9 फरवरी 2023 से आने शुरू हो जाएंगे और 13 फरवरी तक वह जनपद में रहेंगे। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त 9 फरवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 की अवधि में होटलो द्वारा कोई रूम की बुकिंग न ली जाए, सभी रूमों को आरक्षित रखा जाए। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त अवधि में होटलो में बुकिंग प्रशासन द्वारा कराई जाएगी जिसकी प्राइस सम्बंधित गाइडलाइंस शासन द्वारा जल्द ही जारी कर दी जाएगी साथ ही बुकिंग प्रक्रिया का SOP भी जारी किया जाएगा।

सभी होटलो को शासन द्वारा जारी प्राइस गाइडलाइन व SOP का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि सभी होटल्स देश/प्रदेश की गरिमा बढ़ाने के उद्देश्य से पूरा सहयोग करे और अतिथि देवो भव की भावना के साथ आने वामे समस्त अतिथियों का आदर सत्कार करे। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी पदाधिकारी अपने अपने होटलो को अपग्रेड करे, रुमो की संख्या को बढ़ाए। ज़िलाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को गूगल फार्म पर अपने होटल्स के रुमो की संख्या है और उनके द्वारा कितनी क्षमता को बढ़ाया जाता है इसका ब्यौरा दर्ज करने के निर्देश दिए। ज़िलाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि अगर क्षमता विस्तार के सम्बंध में होटल्स को NOC सम्बंधित कोई सहयोग चाहिए होगा तो प्रशासन द्वारा उनको पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

बैठक में आए होटल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा ज़िलाधिकारी को आश्वस्त किया गया की उनके द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर हर होटल में इन्वेस्ट यू0पी0 की हेल्पडेस्क स्थापित करे जाएगी। हेल्पडेस्क में होटल्स की तरफ से एक व्यक्ति व प्रशासन की तरफ से एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही हेल्पडेस्क पर उत्तर प्रदेश सरकार की सभी पालिसी से सम्बंधित ब्रोशर, पम्फलेट आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। ज़िलाधिकारी द्वारा सभी होटल्स को अपने स्टाफ की ट्रेनिग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होटल्स के सभी कर्मचारी अतिथियों के प्रति सहयोगात्मक रवैय्या अपनाए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की ऐसी ट्रेनिंग की जाए कि सभी अतिथि उनकी हॉस्पिटैलिटी से पूर्ण सन्तुष्ट होकर अपने देश वापस लौटे।

LIVE TV