
मुंबई। दिशा पाटनी इन दिनों मलेशिया में काम के मजे ले रही हैं। मलेशिया के कुआला लम्पुर में दिशा ग्राज़िया मैगज़ीन के लिए शूट किया है। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फोटोशूट की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
दिशा अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर दिशा की हॉट तस्वीरें आग लगाती रहती हैं। इससे पहले दिशा अपने कई फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: बनारस में अनुष्का ने हैरी को डॉन बनने पर किया मजबूर
हाल ही में दिशा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में दिशा ने बताया कि वह मलेशिया में ग्राज़िया मैगज़ीन के लिए शूटिंग कर रही हैं।
ग्राज़िया मैगज़ीन के कवर पेज पर दिशा का जबरदस्त सिजलिंग लुक नजर आने वाला है। दिशा ग्राज़िया मैगज़ीन के अगस्त संस्करण के कवर पेज पर दिखेंगी।
यह भी पढ़ें: ‘बाहुबली’ के स्टार्स का जुड़ा कंट्रोवर्सी से नाता, अब फिल्म की हीरोइन के साथ हुई छेड़छाड़
शेयर किए गए वीडियो में दिशा के फोटोशूट की सिजलिंग झलक दिखी है। वीडियो के अलावा दिशा ने मैगज़ीन के कवर पेज की तस्वीर भी शेयर की है।
हाल ही में, दिशा को अपनी पहली फिल्म ‘एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए बेस्ट डेब्यू ज़ी एंटरटेनमेंट अवार्ड मिला है। ज़ी एंटरटेनमेंट अवार्ड सेरेमनी में भी दिशा ने रेड ड्रेस में अपने कातिलाना लुक से सबकी धड़कने रोक दी थीं।
Had an amazing time shooting for @GraziaIndia August cover in Kuala Lumpur pic.twitter.com/S7yinqRZHr
— Disha Patani (@DishPatani) August 1, 2017
❤️❤️August cover for @GraziaIndia
Styled by @pashamalwani
? @bychuanlooi
Make up – Kres Kuang
Hair – Gary Bob pic.twitter.com/0X34zxgDkk— Disha Patani (@DishPatani) July 31, 2017
#NewProfilePic pic.twitter.com/ZO4T7u3hrk
— Grazia India (@GraziaIndia) July 31, 2017
We reveal our August cover soon. Can you guess who’s our cover girl? pic.twitter.com/hSwmF0Y3R8
— Grazia India (@GraziaIndia) July 31, 2017