जीवन में सुख और दुख तो आते जाते रहते हैं लेकिन अगर दुख जाने का नाम ही नहीं ले रहे तो जरूर आपके ग्रह आप पर भारी हैं। लेकिन ये दुख उस काली रात की तरह होते हैं, जो बहुत भयानक लगते हैं। लगता है इस समय का कभी अंत भी होगा कि नहीं। आज हम अपके ग्रहों के वार को ठीक करने और जीवन में खुशियां लाने के लिए सरल उपाय लेकर आए हैं।
इन सरल उपायों से आप अपने ग्रहों के वार को अशुभ से शुभ में बदल सकेंगे। चाय तो हम सभी पीते हैं। सुबह आंख खुलने से लेकर दिन भर में कई कप चाय पीते हैं। चाय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन आपने कभी नहीं सोचा होगा कि यही चाय आपकी किस्मत भी बदल सकती है। आज हम आपको हर दिन चाय पीने की विधि बताएंगे जिनसे आपके ग्रह अपके लिए शुभ हो जाएंगे।
सोमवार-
सोमवार के दिन चाय में मिसरी डालकर पीना चाहिए। ऐसा करने से चन्द्रमा का शुभ प्रभाव होता है।
मंगलवार-
मंगलवार के दिन चाय में लौंग और गुड़ मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से मंगल का अशुभ प्रभाव दूर होता है।
बुधवार-
बुधवार के दिन चाय में तुलसी डालकर पीना चाहिए। ऐसा करने से बुध का प्रभाव बढ़ता है।
गुरुवार-
गुरुवार के दिन चाय में शहद मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा करने से लाभ होता है। इस दिन चाय में केसर मिलाकर पीना से भी ग्रह मजबूत होते हैं।
शुक्रवार-
शुक्रवार के दिन शक्कर और इलायंची वाली चाय पीनी चाहिए। ऐसा करने से शुक्र बलवान होता है। गलती से भी इस दिन नींबू वाली चाय न पिएं।
शनिवार-
काली मिर्च और नींबू वाली चाय शनिवार के दिन शनी के प्रकोप को कम करती है। इस दिन बिना दूध वाली काली चाय बहुत फायदेमंद होती है।
रविवार-
रविवार के दिन गुड़ वाली चाय पीने से, सूर्य ग्रह मजबूत होता है। इस दिन चाय में अदरक का प्रयोग बिल्कुल न करें।