दिल्ली मैराथन 2018 : मोनिका अठारे और थोनाक्कल गोपी ने जीता खिताब

नई दिल्ली। भारतीय एथलीट मोनिका अठारे और थोनाक्कल गोपी ने रविवार को महिला और पुरुष वर्ग में आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस की 42 किलोमीटर की फुल मैराथन में पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, खेता राम और वर्षा देवी ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में पहला स्थान हासिल किया है। दिल्ली मैराथन 2018…

दिल्ली मैराथन 2018

रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले गोपी ने पुरुष वर्ग में दो घंटे 15 मिनट और 16 सेकेंड का समय लेते हुए अपनी फुल मैराथन पूरी की और पहला स्थान हासिल किया।

इसके अलावा, रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले एक अन्य एथलीट नीतेंद्र सिंह रावत ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने दो घंटे 24 मिनट और 55 सेकेंड में मैराथन पूरी की। बहादुर एस. धौनी ने दो घंटे 24 मिनट और 56 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें :-दक्षिण अफ्रीका को ‘धोकर’ टीम इंडिया पर हुई इनामों की बौछार, ICC ने भी सौंपी टेस्ट चैम्पियनशिप की गदा

महिला वर्ग में मोनिका ने दो घंटे 43 मिनट और 46 सेकेंड में मैराथन पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। ज्योति गवते ने दो घंटे 50 मिनट और 12 सेकेंड का समय लेकर दूसरा और मोनिका राउत ने दो घंटे 55 मिनट तथा दो सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में एक घंटे नौ मिनट और 40 सेकेंड का समय लेकर खेता राम ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। उनके एक सेकेंड पीछे रह गए तीर्था पुन को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने एक घंटे, नौ मिनट और 41 सेकेंड का समय लिया। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले दीपक सिंह ने एक घंटे 13 मिनट और सात सेकेंड का समय लिया।

यह भी पढ़ें :-ट्राई सीरीज : कोहली-धोनी के बगैर इस बल्लेबाज के कन्धों पर सारा दारोमदार, टीम को करेगा ‘लीड’

महिला वर्ग में वर्षा ने एक घंटे 20 मिनट और 30 सेकेंड में हाफ मैराथन पूरी कर स्वर्ण जीता। इसमें दूसरा स्थान हासिल करने वाली किरन सहदेव ने एक घंटे 21 मिनट और 35 सेकेंड का समय लिया। अर्पिता सैनी ने एक घंटे और 31 मिनट में हाफ मैराथन पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया।

LIVE TV