गोपनीय तरीके से रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे साक्षी-अजितेश , जाने पूरा मामला…

बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी और अजितेश ने पिछले महीने पहले भाग कर शादी की और साथ ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर मीडिया से मदद की गुहार लगाई हैं।

 

 

बतादें की साक्षी और अजितेश बुधवार सुबह रजिस्ट्रार ऑफिस में पेश हुए। बुधवार सुबह 10 बजे से पहले ही दोनों बेहद गोपनीय तरीके से रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे और शादी का रजिस्ट्रेशन कराया।

चित्तौड़गढ़ प्रेस वार्ता में भाजपा के अध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कही ये बात

वहीं उन्होंने थम्ब इम्प्रेशन से लेकर रजिस्ट्रेशन की बाकी औपचारिकताएं मात्र तीन से चार मिनट में ही पूरी कीं और तुरंत वापस निकल गए। इस दौरान साक्षी और अजितेश को बड़े ही गोपनीय तरीके से पुलिस के कड़े पहरे में रजिस्ट्रार ऑफिस लाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान दोनों लोगों को मीडिया से भी दूर रखा गया।

इससे पहले विधायक राजेश मिश्रा की बेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास शिकायत की थी कि कुछ लोग उनके पिता के साथ ही ससुराल के लोगों को भी बदनाम कर रहे हैं।

देखा जाये तो साक्षी मिश्रा ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर यह शिकायत की थी। साक्षी ने कहा था कि उनके विधायक पिता और ससुराल वालों के बारे में गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। इस पर रोक लगाई जाए।

मालूम हो कि भाजपा विधायक की बेटी साक्षी ने तीन जुलाई को अपने भाई विक्की के दोस्त अजितेश से प्रेम विवाह किया था। इस शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बरेली एसएसपी से सुरक्षा मांगी थी।

मीडिया के कई टीवी चैनलों पर भी इसे लेकर लंबी बहस चली थी। साक्षी ने विधायक पिता और उनके साथियों से अपनी जान को खतरा बताया था, हालांकि विधायक ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि वह साक्षी और अजितेश से कोई मतलब नहीं रखना चाहते हैं।

दरअसल इसके बाद से ही बरेली पुलिस के दो गनर इनकी सुरक्षा में स्थायी रूप से लगे हैं। पहली बार बरेली आए नवदंपती की जानकारी पुलिस ने सुरक्षा कारणों से बड़ी गोपनीय रखी थी।

 

LIVE TV