गूगल पे यूजर्स के लिए आई यह बड़ी खुशखबरी, अब आसानी से कर सकेंगे यह काम भी

गूगल पे यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब यूजर्स इस पेमेंट ऐप से अमेरिका से भारत और सिंगापुर भी पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। यह ट्रांसफर वाइज और वेस्टर्न यूनियन कंपनियों के जरिए होगा।

गूगल पे ने इसके लिए वेस्टर्न यूनियन और वाइज के साथ साझेदारी की है। ज्ञात हो कि पूरी दुनिया के बाजार में गूगल की हिस्सेदारी 470 बिलियन डॉलर की है। गूगल पे का कहना है कि आने वाले समय में पैसा ट्रांसफर वाइज कंपनी द्वारा 80 देशों में और वेस्टर्न यूनियन द्वारा 200 देशों में किया जाएगा। इस कदम के जरिए यूजर्स आसानी से पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे।

LIVE TV