महिला गोल्फ : गुरसिमर ने जीता हीरो विमेन टूर का 10वां चरण

गुरसिमर बडवालबेंगलुरू। गुरसिमर बडवाल ने खराब शुरुआत के बाद अपने आप को संभालते हुए हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 10वें चरण का खिताब अपने नाम कर लिया है। केजीए गोल्फ कोर्स पर खेले गए इस चरण के आखिरी दिन शुक्रवार को उन्होंने वन अंडर 71 का स्कोर करते हुए कुल तीन ओवर 219 के स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया।

फुटबॉल : पुर्तगाल, फ्रांस, बेल्जियम विश्व क्वालीफायर में चमके

यह उनकी इस टूर में लगातार दूसरी जीत है। दूसरे स्थान पर एमेच्योर खिलाड़ी प्रणवी रहीं। उन्होंने तीसरे दिन 70 का स्कोर किया।

तीसरे स्थान पर सिद्दी कपूर रहीं। तीसरे दिन उन्होंने 69 का स्कोर किया और कुल स्कोर 224 के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

गुरसिमर ने नौवें चरण का खिताब भी अपने नाम किया था।

गुरसिमर ने दूसरे होल में ही बोगी लगाई। इसके बाद वह चौथे और छठे होल में भी बोगी खेल गईं। हालांकि वे तीसरे होल पर बर्डी लगा चुकी थीं।

आठवें होल पर उन्होंने एक और बर्डी लगाई। मध्यांतर के बाद गुरसिमर ने 11वें, 12वें और 15वें होल में बर्डी लगाकर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया। इसके बाद वह 16वें एक बोगी खेल गईं जिसका ज्यादा नुकसान उन्हें नहीं हुआ।

चौथे स्थान पर तानिरिका सिंह (76) रहीं। उन्हें यह स्थान तृषा सुनिल (72) के साथ साझा करना पड़ा। दोनों का कुल स्कोर 225 रहा।

LIVE TV