साथ छोड़ भागे बेटे पर आज भी भरोसा, जल्द लौटने की जताई उम्मीद

गीता कपूरमुंबई : फिल्म पाकीज़ा और रज़िया सुल्तान से चर्चा मे आईं मशहूर अदाकारा गीता कपूर को एक महीने बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गीता कपूर को अब ओल्ड ऐज होम में शिफ्ट कर दिया गया है। गीता का बेटा उन्हें अस्पताल में छोड़ कर भाग गया था। फिल्मकार अशोक पंडित और रमेश तौरानी ने उन्हें अस्पताल से ओल्ड ऐज होम में शिफ्ट करवाया है और अस्पताल के एक महीने का पूरा बिल भी जमा किया है। अब गीता कपूर अँधेरी के जीवन आशा ओल्ड ऐज होम में रह रही हैं।

गीता का कहना है कि उनका बेटा उन्हें बहुत मारता था और 4-5 दिन पर खाना नहीं देता था। इतना ही नहीं कई बार वो अपनी माँ को कमरे में भी बंद करके छोड़ देता था। गीता कपूर का बेटा बॉलीवुड में कोरियोग्राफर है। मुंबई में ही गीता की एयर होस्टेस बेटी भी रहती है लेकिन किसी ने भी मां की खबर नहीं ली। मीडिया में खबरें आने के बाद बॉलीवुड से मदद के हाथ बढ़े, जिसमें रितेश देशमुख का नाम भी सामने आया।

गीता का उपचार करने वाले चिकित्सक का कहना है कि गीता को विश्वास था कि उनका बेटा उनके लिए वापस लौट कर आयेगा। एसआरवी अस्पताल के डॉ दिपेंद्र त्रिपाठी ने कहा, जब वो वंहा से जा रहे थे उस समय ये वहीं पर थी। उनको वही सब याद है और कहती हैं कि वह पैसे ले कर वापस आयेगा।

LIVE TV